पुजारियों ने कई मांगों को लेकर CM ओर PM के नाम अपर कलेक्टर रतलाम को दिया ज्ञापन,
पुजारियों ने कई मांगों को लेकर CM ओर PM के नाम अपर कलेक्टर रतलाम को दिया ज्ञापन,*
रतलाम (राहुल बैरागी) मध्यप्रदेश अखिल भारती संत धर्म समाज पुजारी समिति के प्रदेश व जिला पदाधिकारियों द्वारा रतलाम कलेक्टर कार्यालय पहुंच कर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्रह मंत्री अमित शाह एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम कलेक्टर जिला रतलाम को ज्ञापन दीया गया बताया गया कि सनातन से आज तक भारत देश में कई धर्मों के अनुयाई होकर अपने अपने धर्म की रक्षा में प्रचार प्रसार करते हुए जनहित में सहयोग करते रहते हैं इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के विभिन्न धर्म के संत पुजारियों मुजा वरों जैन आचार्य द्वारा रक्षार्थ समाज व अपने परिजनों की चहुमुखी विकास हेतु पूजा अर्चना के साथ सेवा करते हुए राष्ट्रीय को सहयोग प्रदान करते रहे हैं हमें देव स्थानों की पूजा अर्चना रखरखाव निर्माण व अन्य सेवाओं के बदले भूतपूर्व शासक चाहे मुसलमान अंग्रेज ईसाई हिंदू अन्य धर्म का रहा हो उनके द्वारा संत पुजारियों को उनकी सेवा के बदले उनके बुजुर्गों एवं साधु संतों व सेवकों की कार्यशैली से खुश होकर सेवाओं के बदले इन देव स्थानों पर हमारे भरण पोषण हेतु हमें भूमिया माफी इनाम जागीर के रूप में प्रदान की है जो आज तक हमारे पूर्वजों सहित वंश परंपरा अनुसार हमारे ही कब्जे की होकर इनका लगान उपकर व अन्य राजस्व शुल्क हमारे द्वारा ही अदा किया जा रहा हैl
परंतु आजादी के बाद मध्यप्रदेश की सरकारों द्वारा लिए गए अनैतिक निर्णय से हमें जो पीड़ा पहुंची है व निम्न है, 12 अप्रैल 1974 में भाजपा की सकलेचा सरकार द्वारा अनैतिक निर्णय लेकर अन्य धर्मों को छोड़कर हिंदू धर्म के देवस्थान की कृषि भूमि नीलामी व्यवस्थापक कलेक्टर लिखने से संत पुजारियों को शासकीय योजनाओं का लाभ लेने से वंचित कर दिया जैसे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि खाद बीज फसल बीमा फसल बिक्री पंजीयन जैसे कई केंद्रीय वह राज्य शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है पुजारी दरबदर न्याय लीन कार्रवाई हेतु समय व धन का नष्ट कर मानसिक रूप से आघात है इसी प्रकार 12 नवंबर 1992 को पटवा जी की भाजपा सरकार एक और तू गलती आदेश निकाल कर संत पुजारियों का नाम राजस्व रिकार्ड कॉलम नंबर 12 से हटाकर अतिक्रमण की शैली में खड़ा कर दिया है जिस कारण से दबंगो भू माफियाओं के हौसले बुलंद हो गए हैं देवी स्थानों की कृषि भूमि पर अतिक्रमण कर संत पुजारियों को डराया धमकाया जा रहा है वह मानसिक रूप से प्रताड़ित कर संत पुजारियों की हत्या की जा रही है साथी मंदिर की पूजा से पृथक कर गांव से बहिष्कार किया जा रहा है दबंगों भू माफिया के दबाव में आकर स्थानीय प्रशासन उल्टा संत पुजारियों कोही अपराधी बनाकर विभिन्न धाराओं में झूठे प्रकरण पंजीबद्ध कर संत पुजारियों को आत्महत्या पर मजबूर किया जा रहा है जिससे कई पुजारियों ने आत्महत्या की है
3 सितंबर 2003 को मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह की अध्यक्षता में मध्य प्रदेश की राजनीति कैबिनेट समिति द्वारा मध्य प्रदेश के 500000 संत पुजारी के परिजनों के हित धर्म विरोधी अनैतिक निर्णय लेकर समस्त भूमियों की खुली नीलामी के आदेश देखकर लाखों संत पुजारियों उसके परिवार को भूखे मरने की कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है इसी तरह मध्य प्रदेश के कमलनाथ सरकार के अध्यात्म विभाग मंत्रालय वल्लभ भोपाल द्वारा आदेश क्रमांक7-3-2019/68 दिनांक 4 फरवरी 2019 को पुजारी नियुक्ति हेतु आदेश पारित किया गया है जो हम सभी संत पुजारियों को सर्वमान्य है किंतु स्थानीय प्रशासन द्वारा संत पुजारियों को भ्रमित कर कार्यरत पुजारियों के आदेश मांगे जा रहे हैं एवं मानदेय डायरेक्टरी से उनके नामों को निलंबित कर मानदेय से वंचित किया जा रहा है जबकि श्रीमान के आदेश में स्पष्ट उल्लेख है कि पूर्व से कार्यरत पुजारी के ऊपर यह नियम लागू नहीं होगा यह नियम नवीन पुजारियों की नियुक्ति के लिए ही लागू होगा फिर भी पुजारियों को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है
महंगाई को देखते हुए भूमिहीन पुजारियों को शासन द्वारा ₹3000 प्रति माह जो मानदेय दिया जा रहा है जो ऊंट के मुंह में जीरे के समान जिससे पुजारियों के परिवार का भरण पोषण करना दुर्लभ है साथ ही उनके बच्चों का भविष्य भी अंधकार में है क्योंकि उन संत पुजारियों के पास पूजा कार्य के सिवा दूसरा कोई आय का स्रोत नहीं है मानदेय वृद्धि ₹10000 प्रतिमा होनी चाहिए जिससे कि संत पुजारी अपने परिवार का भरण पोषण सुचारू रूप से कर सके और सम्मानजनक जीवन यापन कर सकें इस अवसर पर धर्म समाज प्रदेश अध्यक्ष महंत शालिग्राम दास बैरागी ग्राम काजाखेड़ी , प्रदेश सचिव ओकार दास बैरागी रतलाम जिला अध्यक्ष , नटवरलाल ब्यास मोयाखेड़ा ,जिला संयोजक मनमोहन पांडे जावरा, जिला संगठन मंत्री कमल दास बैरागी बंबोरी, जिला मीडिया प्रभारी अनिल दास बैरागी, मुकेश दास बैरागी, अजय दास बैरागी, दिनेश दास बैरागी, वासुदेव बैरागी, घनश्याम दास बैरागी आदि संत पुजारी गण उपस्थित रहे,

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें