पिपलौदा। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर एक दिवसीय कुष्ठ उन्मूलन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें एक्टिव केस


डिटेक्शन तथा सतत निगरानी की जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण में जानकारी देते हुए जिले के शरद शुक्ला तथा ब्लाक मेडिकल ऑफिसर डॉ. योगेन्द्रसिंह गामड़ ने कुष्ठ रोग के लक्षणों को समझाया तथा इन लक्षणों के आधार पर जॉंच किए जाने के निर्देश दिए। पुरूषों की जॉच पुरूष स्वास्थ्य कार्यकर्ता तथा महिलाओं की जॉंच महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता करेंगे। किसी व्यक्ति के शरीर के किसी भी भाग पर सुन्नपन, दाग, धब्बा जैसी स्थिति हो तथा इनमें खुजली की समस्या नहीं हो व पसीना भी नहीं आता हो, ऐसे लोगों को संदिग्ध मान कर इलाज प्रारंभ किया जाएगा। प्रशिक्षण में डॉ. दीपक शाह, कुष्ठ प्रभारी आजाद पाटीदार, अशोक पोरवाल, सीबी चटप, कमलेश पाल आदि उपस्थित थे। प्रशिक्षण में आशा कार्यकर्ता, आशा सुपरवाईजर, एएनएम, सीएचओ तथा सेक्टर सुपरवाईजर ने सहभागिता की।