नगर विकास प्रस्फुटन समिति पिपलोदा के द्वारा पौधारोपण अभियान
नगर परिषद पिपलोदा मैं मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के अंतर्गत नगर विकास प्रस्फुटन समिति के द्वारा पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत पौधारोपण का कार्य नगर परिषद पिपलोदा में किया गया एवं मे कोरोना वॉलिंटियर अभियान अंतर्गत मैं कोरोना वॉलिंटियर के रूप जिन्होंने सेवा कार्य किया उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए इसमें विकासखंड समन्वयक युवराज सिंह पवार द्वारा बताया गया कि समिति द्वारा नगर के कई स्थानों पर पौधारोपण अभियान के अंतर्गत शुभारंभ चामुंडा माता परिसर से किया गया यह कार्य प्रस्फुटन समिति द्वारा निरंतर जारी रहेगा नगर विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा भारद्वाज द्वारा बताया गया कि नगर में पौधारोपण का कार्य सुचारू रूप से किया जा रहा है साथ ही पौधारोपण की देखभाल हेतु भी व्रक्ष मित्र को जिम्मेदारी दी जा रही है और आज नगर परिषद पिपलोदा परिसर में लगाए गए पौधों की जिम्मेदारी नवरंग मेंस वियर के संचालन प्रेमचंद जी भाटी के द्वारा ली गई है साथ ही इस कोरोना महामारी के दौरान मैं कोरोना वॉलिंटियर के रूप में जिन्होंने सेवा प्रदान की थी उन्हें मैं कोरोना वॉलिंटियर अभियान के अंतर्गत प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए गए |
इस कार्यक्रम में नगर परिषद पूर्व अध्यक्ष अतुल गोड, नगर परिषद में पदस्थ लेखा सहायक भीम सिंह लहरी, पार्षद रमेश परमार, समाजसेवी प्रेमचंद्र भाटी, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष नारायण जाट, डॉ श्याम पाटीदार, मनोहर पुरी गोस्वामी, पत्रकार एजाज शेख, समिति के उपाध्यक्ष अभिषेक शर्मा समिति सदस्य विक्रम देराश्री दिव्यांशु शर्मा यश तिवारी दशरथ दास बैरागी सुनील भाटी, दीपक भाटी, वीरेंद्र सिंह चोहान, महेश पांचाल, नरेंद्र सिंह , आदि उपस्थित थे साथ ही नगर विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा भारद्वाज ने संचालन और सचिव लेखराज सिंह राठौर द्वारा आभार व्यक्त किया गया|

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें