नवयुवक परिषद के राष्ट्रीय पर्यावरण मंत्री अनिल दसेड़ा की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं ने पिपलौदा में किया वृक्षारोपण
पिपलौदा - भारतीय संस्कृति वृक्ष-पूजक संस्कृति है। वृक्षों में देवत्व की अवधारणा और उसकी पूजा की परम्परा हमारे देश में प्राचीन काल से
चली आ रही है हमारी संस्कृति व प्रकृति की रक्षा के लिए हमे अधिक से अधिक वृक्ष लगाना चाहिए व यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी भी बनती है क्योकि पेड़ हमारे जीवन का अभिन्न अंग भी है व एक पेड़ जब से जीवन धारण करता है तब से हमे हवा,छाया,ओषधि,लकड़ी, पुष्प ओर सुख जाने के बाद भी ईंधन में जलने के लिए लकड़ी प्रदान करता है। पेड़ का पूरा जीवन दुसरो के लिए समर्पित होता है उक्त बात अखिल भारतीय श्री राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद पिपलौदा द्वारा नगर के श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ धाम पर आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नवयुवक परिषद के राष्ट्रीय पर्यावरण मंत्री अनिल दसेड़ा ने कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री संघ अध्यक्ष बाबूलाल धींग ने कहा कि पौधे से वृक्ष तक का सफर काफी कठिन सफर होता है पोधो को वृक्ष बनने तक हमे उसकी पूरी देखरेख करना चाहिए क्योकि पेड़ हमे आक्सीजन प्रदान करते है जिसकी कमी को आक्सीजन सिलेंडर के रूप में हमने कोरोना जैसी महामारी में महसूस किया है। विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित श्री संघ उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन,नवयुवक परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष राकेश जैन,राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रफुल जैन,वाटिका ट्रस्ट सचिव धीरज रुनवाल, उपाध्यक्ष शिखर बोहरा ने भी अपने विचार रखे।
परिषद अध्यक्ष महेश बोहरा ने बताया कि सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ व श्री राजेन्द्र सूरीश्वरजी मंदिर में दर्शन वंदन किये। परिषद द्वारा सभी अतिथियों का बहुमान किया गया। अतिथियों व परिषद परिवार द्वारा वाटिका परिसर में विभिन्न प्रकार के वृक्ष लगाए गए।
इस अवसर पर परिषद के जितेश नांदेचा,सुधीर बोहरा,अमित जैन,गोरव बोहरा आदि उपस्थित थे। संचालन सचिव जितेंद्र बाबेल ने किया आभार ऋषभ धींग ने माना।

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें