पिपलौदा में उत्साह पूर्वक मनी कृष्ण जन्माष्टमी
पिपलौदा में उत्साह पूर्वक मनी कृष्ण जन्माष्टमी
पिपलौदा - नगर व क्षेत्र में भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्साह पूर्वक मनाई गई। नगर के श्री चारभुजा नाथ मंदिर,श्री मुरली मनोहर मंदिर,श्री रामजानकी मंदिर,बाबाजी की कुईया आदि स्थानों पर आकर्षक विद्युत सज्जा कर गुब्बारें और फूलों से मंदिर को सजाया गया। साँवरिया ग्रुप द्वारा श्री चारभुजा नाथ मंदिर पर आकर्षक साज सज्जा की गई व महाआरती कर महाप्रसादी का वितरण किया। मंदिर पुजारी चेतन शर्मा ने भगवान का मनमोहक श्रृंगार किया व रात्रि में महिला मंडल द्वारा भजन कीर्तन किये। युवाओ ने "हाथी घोडा पालकी जय कन्हैया लाल की" के जयकारे लगाये। रात्रि 12 बजे फटाखों की आतिसबाजी के साथ भगवान की महाआरती कर माखन,मिश्री,पंजेरी और फलों का भोग लगाया। साँवरिया ग्रुप के संस्थापक सदस्य अखिलेश शर्मा,प्रफुल जैन,लोकेश परमार,विपिन नांदेचा,आकाश शर्मा,सचिन परमार,सुंदर धनगर,शैलेन्द्र सिंह,श्याम धनगर आदि ने महाप्रसादी का वितरण किया। नगर में पर्व को लेकर बच्चों में बड़ा उत्साह देखने को मिला छोटे बच्चों में कान्हा बनने की होड़ सी लगी रही सभी ने अपने छोटे बच्चों को कान्हा की वेशभूषा में तैयार किया व घर घर जन्माष्टमी मनाई व कान्हा के जन्मदिन पट केक भी काटा। शासन की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए कोई जुलूस नही निकला व मटकी फोड़ कार्यक्रम भी नहीं हुए।

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें