मध्यप्रदेश में बढ़ते हुए लव जिहाद पर पूर्ण प्रतिबंध लगे इसलिए विश्व हिंदू परिषद की दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति द्वारा जिला जावरा जिला केंद्र पर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया
*बहुसंख्यक हिन्दू समाज की बहन-बेटियों के विरुद्ध विशेष सम्प्रदाय के अपराधियों द्वारा किये जा रहे बलात्कार ,हत्या,लव जेहाद व अवैध धर्मान्तरण की लगातार बढ़ रही घटनाओ पर कठोरता पूर्वक अंकुश लगाया जाए* मध्यप्रदेश में जहां एक और महिलाओं द्वारा जीवन के हर क्षेत्र में सफलताओं के नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर भारत में ही नहीं बल्कि विश्व में मध्य प्रदेश का नाम रोशन किया जा रहा है वही दूसरी ओर विशेष संप्रदाय के अपराधियों द्वारा हिंदू बहन बेटियों के विरुद्ध की जाने वाली आपराधिक घटनाओं ने हम सब को शर्मसार कर दिया है शाजापुर के ग्राम नरोला की घटना हो या फिर आगर मालवा के सुसनेर की विशेष संप्रदाय के युवकों ने अपना नाम बदलकर अपनी वास्तविक पहचान छुपाकर हिंदू युवती को ना केवल लव जिहाद का शिकार बनाया अपितु, उसे अपना धर्म परिवर्तन करने के लिए भी ,शारीरिक और मानसिक रूप से उसका शोषण किया इस प्रकार से उज्जैन में भी वि डी मार्केट में काम करने वाली हिंदू युवती से विशेष संप्रदाय के युवक रिशाद खान ने ऋषभ नाम बनाकर दोस्ती की और कुछ दिनों के बाद ही होटल सत्यम उज्जैन में उसका उसके साथ बलपूर्वक दुष्कर्म किया । इंदौर में ही चूड़ी बेचने वाले एक विशेष संप्रदाय के व्यक्ति ने हिंदू युवती के साथ छेड़छाड़ के बाद में पता चला कि उस व्यक्ति के पास अलग धर्म के नाम के आधार कार्ड व अन्य पहचान पत्र थे। माननीय मुख्यमंत्री महोदय से विनम्र आग्रह है कि इन सब घटनाओं को संज्ञान में लेकर इन सब घटनाओं के आरोपियों को कठोर से कठोर सजा दिलवाई जाए तथा इस प्रकार के सभी प्रकरणों की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो जिससे पीड़ित परिवारों को न्याय मिल सके उपरोक्त सभी घटनाओं के कारण समग्र हिंदू समाज में आक्रोश है और असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है यदि समय रहते इन घटनाओं पर अंकुश नहीं लगाया गया तो हिंदू समाज को अपनी सुरक्षा के लिए सड़क पर उतर कर उग्र आंदोलन करने हेतु बाध्य होना पड़ेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन की होगी ज्ञापन का वाचन दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका स्नेहलता जी यादव ने किया मातृशक्ति जिला उपाध्यक्ष माया देवी जी पांडे व दुर्गा वाहिनी की बहने व मातृशक्ति की माताएं व विश्व हिंदू परिषद विभाग से मधुसूदन जी पाटिदार व जावरा जिला अध्यक्ष श्रीपाल जी दसेड़ा उपस्थित रहे *विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति* *दुर्गा वाहिनी जिला जावरा*