हजारों की तादात में पहुचे वेक्सिनेशन के लिए
*हजारों की तादात में पहुचे वेक्सिनेशन के लिए*
पिपलोदा तहसील अंतर्गत ग्राम सुखेडा में वेक्सिनेशन महाअभियान में अपार उत्साह के बीच महिलाओं और पुरुषो में निराशा भी स्पष्ठ नजर आ रही थी
सुखेडा ग्राम में वैक्सीन के दो सेंटर बनाये गए । एक नंबर सेंटर कन्या शाला स्कूल एव दूसरा सेंटर माहेश्वरी मांगलिक भवन दोनो सेंटर पर टोकन सिस्टम रखा गया , फस्ट डोज 400 ओर सेकण्ड डोज 100 आने पर बहुत से पुरुष और महिलाएं को टोकन नही मिलने से 26 तारीख को माहेश्वरी मांगलिक भवन पर वेक्सिनेशन होगा ।
सुबह 6 बजे से दोनो सेंटर पर अपार भीड़ हजारों की तादात में महिलाए एव पुरुष लाइन लगाये नजर आ रहे थे ।
इस बीच पुरुषो में आक्रोश ज्यादा नजर आ रहा था क्योंकि पूर्व में ग्राम पंचायत भवन पर हुआ वेक्सिनेशन में पुरुषो द्वारा महिलाओं को प्रथम प्राथमिकता देते हुए स्वतः ही अपना स्थान छोड़ महिलाओं को वेक्सिनेशन करवाया गया था ।
वेक्सिनेशन महाअभियान में विशेष सहयोग डाक्टर , नर्स एव आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ सहायिकाओं,ग्रामपंचायत के सभी कर्मचारियों एव पुलिस प्रशासन का विशेष सहयोग रहा ।

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें