खराब फसलों के मुआवजे को लेकर भारतीय किसान संघ पिपलोदा द्वारा तहसील दार अधिकारी किरण बरबड़े को मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन
पिपलोदा क्षेत्र के किसानों ने एकत्रित होकर भारतीय किसान संघ पिपलोदा के बैनर तले, संघ के अध्यक्ष ईश्वर लाल पाटीदार ,तथा मंत्री दिलीप पाटीदार के नेतृत्व में तहसीलदार किरण बरबरे को क्षेत्र में किसानो के खराब हुई फसल का सर्वे कर मुवावजा दिलाने,हेतु मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा ज्ञापन में बताया गया कि, क्षेत्र में खेत में खड़ी हुई फसल सुख गई है ओर कही पर फसलों में फली ही नही आ रही है,जिससे फसले अफलन ,बीमारी का शिकार हो गई है जिससे, क्षेत्र में किसानों को बहुत नुकसान हुवा है ,जिसका सर्वे कर सरकार किसानों को मुवावज दे, ज्ञापन के माध्यम से सरकार को सूचित किया गया कि
वर्ष 2020, 21 में भी मध्यप्रदेश में अतिवृष्टि के कारण पिपलोदा तहसील क्षेत्र के गांव में सोयाबीन की फसल खराब हो चुकी थी, इधर बैंकों द्वारा समस्त किसानों का बीमा किया गया था,लेकिन कई किसानो को आज दिनाक तक भी बीमा राशि प्रदान नही की गई है,
शासन के द्वारा सर्वे कर पात्र किसानों को वर्ष ,2020,2021 में चयनित किया गया था और 25% राशि दी गई थी,
परंतु बीमा कंपनी द्वारा आज दिनांक तक किसानों को कोई राशि नहीं दि गई, इसलिए हम समस्त किसान मुख्यमंत्री जी से मांग करते हैं कि सत्र 2021 22 की फसलों का बीमा किसानों को भुगतान करवा कर राहत प्रदान की जाए तथा सत्र 2021 22 की फसलों को संबंधित पटवारी हल्के के हिसाब से भेजकर इन किसानों को फसलों का सर्वे करवाया जावे तथा किसानों को उनकी पात्रता अनुसार राहत दिलाई जाए साथ ही संगठन द्वारा पिपलोदा तहसील मुख्यालय पर स्थित कृषि उपज मंडी की उप मंडी को पृथक मंडी का दर्जा प्रदान कर स्वतंत्र मंडी घोषित करने की भी मांग की गई तथा आवेदन में दर्शाया गया कि मंडी में मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएं
ज्ञापन में केलाश जी पाटीदार, करण सिंह आंजना। रवि पाटीदार मुलचंद लोधा, बगदीराम लोधा, सुरेश पाटीदार, मुकेश पाटीदार, मनोज पाटीदार, नानालाल शाह, संजय पुरी, देवीलाल पाटीदार, श्री लाल आंजना, गिरधारी लाल माली। आदी किसान गण उपस्थित रहे।

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें