पिपलौदा के पंडित रवि वोरा का दिल्ली में हुआ सम्मान


राष्ट्रीय ब्राह्मण गौरव रत्न से सम्मानित कर प्रतीक चिन्ह किया भेट


अर्जुन पाटीदार

पिपलौदा - दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय ब्राह्मण गौरव रत्न सम्मान समारोह में पिपलौदा के पंडित रवि मोहित वोरा का सम्मान हुआ। कॉन्ट्रिब्यूशन क्लब दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के अध्यक्ष व राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष पांडे, मुख्य अतिथि भारत सरकार के केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्र,विशिष्ट अतिथि दिल्ली संसदीय क्षेत्र के सांसद मनोज तिवारी,उत्तरप्रदेश के सांसद महेश शर्मा,पूर्व मंत्री उत्तरप्रदेश डॉ.शर्मा, दिल्ली के विधायक ओम प्रकाश शर्मा,चैयरमेन वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड्स लंदन डॉ.दिवाकर शुक्ल द्वारा पिपलौदा के रवि वोरा को राष्ट्रीय ब्राह्मण गौरव रत्न सम्मान से सम्मानित कर प्रतीक चिन्ह भेंट किया। इनके इस सम्मान पर ईस्ट मित्रो ने बधाई दी व उज्ज्वल भविष्य की कामना की।