पिपलौदा जनपद मे आयुष्मान कार्ड के बेहतरीन कार्य को लेकर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में जनपद सीईओ के कार्य की हुई सराहना।
पिपलौदा- जनपद क्षेत्र मे आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य अच्छा होने पर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक मे जिला पंचायत सीईओ मिनाक्षीसिह ने पिपलौदा जनपद सीईओ अल्फिया खान के कार्य की प्रशंशा की तथा पिपलौदा ब्लाक को नम्बर 1 की श्रेणी में घोषित किया।जिला स्तरीय समीक्षा बैठक मे जिला पंचायत सीईओ मिनाक्षीसिह ने बताया कि पिपलौदा जनपद क्षेत्र में आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य अच्छा चल रहा है अब तक जनपद क्षेत्र मे 27000 हजार कार्ड बन चुके है वही 1 हजार के लगभग कार्ड बनना शेष है।
जिले के सैलाना व बाजना मे कार्य प्रगति ठीक नही होने पर जिला पंचायत सीईओ ने चिंता व्यक्त करते हुए सैलाना व बाजना के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को बड़े गार्मो में केम्प लगाने के निर्देश दिए है,साथ ही जिन परिवारों के आधार कार्ड नही बने है उनके आधार कार्ड बनवाने के भी निर्देश दिए ताकि उन परिवारों के भी आयुष्मान कार्ड बनाये जा सके।

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें