अर्जुन पाटीदार हतनारा 55 हितग्राहियों के खातों में 39 लाख रुपये की राशि हस्तांतरित
पिपलौदा - प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) हितग्राही संवाद कार्यक्रम अंतर्गत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से पिपलौदा नगर परिषद में 55 हितग्राहियों के खातों में 39 लाख 30 हजार रुपये की राशि हस्तांतरित की। नगर परिषद द्वारा नगर के झाला चौराहे पर स्थित मांगलिक भवन पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यतिथि विधायक डॉ.राजेन्द्र पांडेय ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने बिना किसी भेदभाव व बिना किसी जाति धर्म के अनेक जनकल्याण कारी योजनाए बनाई। जिसका अंतिम व्यक्ति को भी लाभ मिल रहा है। 75 वर्षो से राज करने वाली कांग्रेस की सरकार ने कभी भी हर वर्ग के बारे में नही सोचा भाजपा सरकार में पात्र हितग्राहियों के पक्के मकान,घर घर लाइट,माता बहनों को धुवे से निजात मिले उसके लिए उज्वला योजना अंतर्गत मुफ्त गेस कनेक्शन,घर घर शौचालय,ऐसी अनेको योजनाओं का लाभ आज सभी को मिल रहा है। अध्यक्षता कर रहे भाजपा मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गुडरखेड़ा ने भाजपा सरकार की उपलब्धियो व जनकल्याण कारी योजनाओ के बारे में हितग्राहियों को अवगत करवाया। विशेष अतिथि भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश मोगरा,पूर्व पार्षद प्रफुल जैन,भाजपा मंडल उपाध्यक्ष कचरूलाल चौधरी,प्रकाश जायसवाल, भाजयुमो मण्डल महामंत्री देवेंद्र शर्मा,अल्पसंख्यक मोर्चा के एजाज शेख ने भी संबोधित किया। पूर्व नप अध्यक्ष अतुल गोड़,पूर्व पार्षद प्रह्लाद चौहान,नारायण धनगर,मोहन धनगर,भाजपा मण्डल महामंत्री दिनेश पाटिदार,अशोक निनामा,मण्डल उपाध्यक्ष भवर धनगर,युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष लाखन सिंह शेरपुर,पूर्व एल्डरमेन नरेंद्र जैन,भेरूलाल सरपंच,नरेंद पटवा,महेश बोहरा,घनश्याम सोलंकी आदि मंचासीन थे। मुख्य नपा अधिकारी आरती गरवाल,लेखपाल भीमसेन लहरी,मनोहर पूरी गोश्वामी,इंजीनियर भूपेष धारू,शंकरलाल यादव,मांगीलाल चौहान आदि द्वारा विधायक डॉ पांडेय का साल श्री फल भेट कर सम्मान किया गया। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर दिप प्रज्वलन व मालाअर्पण किया गया साथ ही हितग्राहियों का सम्मान कर उन्हें ग्रह प्रवेश करवाया। संचालन भेरूलाल धनगर ने किया आभार यशवंत पूरी गोश्वामी ने माना।