प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में पिपलौदा के 25 हितग्राहियों को मिला लाभ
पिपलौदा - प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना अंतर्गत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश के सभी पात्र हितग्राहियों को ब्याज मुक्त ऋण का वितरण व द्वितीय चरण के हितग्राहियों को 20 हजार के ऋण वितरण का शुभारंभ किया गया। इसी क्रम में नगर परिषद पिपलौदा में प्रथम चरण के 5 हितग्राहियों को 10 हजार व द्वितीय चरण के 20 हितग्राहियों को 20 हजार के ऋण का लाभ प्राप्त हुआ। नगर परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्यतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गुडरखेड़ा ने कहा कि स्वनिधि योजना से छोटे छोटे व्यापारियों को काफी लाभ मिला है सरकार हमेशा अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुचाने के लिए कटिबध्द है कोरोना जैसी महामारी से उत्पन्न हुई विकट परिस्थितियों के बाद प्रदेश के छोटे कामगारों को परिवार का पालन पोषण करने में अनेको कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था भाजपा ने इसकी चिंता करते हुए प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना बनाकर पुनः रोजगार करने हेतु बिना ब्याज के ऋण उपलब्ध करवाया जिसका आज सभी वर्ग को लाभ मिल रहा है अध्यक्षता कर रहे भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश मोगरा ने भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए स्वनिधि के सभी पात्र हितग्राहियों को बधाई दी। विशेष अतिथि पूर्व न.प. अध्यक्ष अतुल गोड़,सांसद प्रतिनिधि संजय पूरी गोस्वामी,पूर्व पार्षद प्रफुल जैन,भाजपा मण्डल मंत्री नारायण धनगर,युवा मोर्चा मण्डल महामंत्री देवेंद्र शर्मा ने भी संबोधित किया। इस दौरान पूर्व पार्षद नरेंद्र जैन,भाजपा मंडल महामंत्री अशोक निनामा, उपाध्यक्ष कचरूलाल जाट,कार्यलाय मंत्री महेश बोहरा,नरेंद्र पटवा आदि मंचासीन थे। अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम माँ सरस्वती के चित्र पर माला अर्पण व दीप प्रज्वलित कर पात्र हितग्राहियों का सम्मान कर उनसे सवांद किया गया। अतिथियों का स्वागत इंजीनियर भूपेंद्र धारू,मनोहर पूरी गोश्वामी,मांगीलाल चौहान, यशवंत गोश्वामी,यशोदा राठौर,नागेश्वर चौहान,राधेश्याम गुजराती,ललित पूरी,मयूर पाटिल आदि ने किया। मुख्य नपा अधिकारी आरती गरवाल व योजना प्रभारी बलराम मिश्रा ने बताया कि योजना अंतर्गत जुलाई 2021 से वर्तमान दिनांक तक प्रथम चरण के करीब 57 हितग्राही को 10-10 हजार व द्वितीय चरण के 20 हितग्राहियों को 20-20 हजार का ऋण लाभ बैंकों के माध्यम से दिया जा चुका है इसके अलावा बैंक में अभी द्वितीय चरण के 10 आवेदन ओर स्वीकृत किये जा चुके है जिनका वितरण शेष है। संचालन लेखापाल भीमसेन लहरी ने किया आभार भेरूलाल धनगर ने माना।