पिपलौदा तहसील में 20 स्थानों पर हुआ टिकाकरण
पिपलौदा तहसील में 20 स्थानों पर हुआ टिकाकरण
साढ़े छ हजार से अधिक लोगो को लगा कोरोना का टिका
पिपलौदा - टिकाकरण महाअभियान के दूसरे चरण में पिपलौदा में करीब 370 लोगो ने टिका लगवाया। पिपलौदा डाइट परिसर में आयोजित टिकाकरण महाअभियान अंतगर्त प्रथम 299 व द्वितीय 71 लोगो ने टिकाकरण करवाया। स्वास्थ विभाग से एएनएम शोभा वर्मा,जीएनएम कांता माल,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ऋतु भाटी,गिरजा बैरागी,रीना यादव,भावना देराश्री,विष्णु रावल,विजेंद्र सिंह राठौर,नितेश धनगर, क्राइसेस मैनजमेंट समिति सदस्य अभिषेक जैन,भाजपा टिकाकरण प्रभारी प्रफुल्ल जैन,नारायण धनगर आदि ने अपनी सेवाएं दी। नगर में टिकाकरण हेतु प्रातः से ही नगर सहित आस पास ग्रामीण क्षेत्र से लोग डाइट पहुचे व पिपलौदा डाइट सहित तहसील में कुल 20 ग्राम पंचायत मुख्यालय पर टिकाकरण महाभियान का शुभारंभ किया गया जिसमें करीब साढ़े छ हजार से अधिक लोगों का टिकाकरण हुआ। दिनांक 26 अगस्त को भी पिपलौदा डाइट सहित 20 अन्य स्थानों पर टिकाकरण किया जावेगा इसमें लगभग 4 हजार टिके लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें