पिपलोदा, आम्बा /एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शेरपुर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया ! इस अवसर पर संस्था प्राचार्य नरेंद्रसिंह राठौर ने कहा की हमारे देश भारत की संस्कृति एवम सभ्यता वनों में ही पल्लवित तथा विकसित हुई है, वर्तमान दौर में प्रकृति का संतुलन  बनाए रखने के लिए  वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है ! श्रीमती राधा चौहान (सहायक प्राध्यापक महाविद्यालय पिपलोदा ) ने कहा की मानव जीवन के लिए पेड़ पौधे महत्वपूर्ण है, हमे अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण को स्वच्छ और स्वस्थ बनाना हे ! संस्था परिसर में  नीम, पीपल, शीशम, आम, जामुन, बादाम, कटहल, आवला,करंज इत्यादि फलदार तथा छायादार 35  पौधे लगाए गए ! रोपित किए गए सभी पौधो की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड लगाए गए ! पौधारोपण के बाद स्टाफ के सभी शिक्षकों तथा कर्मचारियों ने पौधो की समुचित देखभाल कर उन्हे बड़ा करने का संकल्प लिया ! इस अवसर पर सुरेंद्रकोर मक्कड़, मूलचंद निनामा, प्रदीप वैष्णव, थरपाल पाटीदार, पदमा गिरनार, दुर्गा चौधरी, अमित मोगरा, राजश्री पंवार, नीलोफर सय्यद, विशाल रावल, रत्नेश कुमार, कालूराम डोडियार उपस्थित थे !