हतनारा नीलगाय घोड़ारोज, )का झुंड खेत में रोंद रहा फसले, किसान परेशान ग्रामीण क्षेत्र मे नीलगायो का आतंक बढ़ता जा रहा है सुबह शाम नीलगायों का झुंड किसानो के खेतो मे दौड़ लगाते रहते है इससे फसले खराब हो रही है हतनारा सहित  कुशलगढ़, भैंसाडाबर, नांदलेटा, बड़ायला माताजी, ,आदि गावों मे नीलगायो का ज्यादा आंतक है किसान अर्जुन पाटीदार, प्रकाश पाटीदार ईश्वरलाल पाटीदार, फतेह लाल पाटीदार , ने बताया की चार से दस बीघा मे फ़सल बो रखी है दिन भर रखवाली करना मुश्किल है नीलगाय खेतो मे दौड़ लगाती है तो फसले को पूरी तरह रोंद देती है इससे नुकसान हो रहा है प्रशासन इनकी रोकथाम के लिए कोई स्थानीय हल नहीं निकाल पा रहा है  हाल में ही हतनारा सैलाना मार्ग पर चार पहिया वाहन के सामने नीलगाय  के आने से गाड़ी मे चार सदस्यों को गंभीर चोट आई थी   गाड़ी पूरी तरह टूट चुकी थी सड़क के समीप तालाब होने से नील गायों का झुंड पानी पीने आते हैं  जिससे वाहन चालक को मालूम नहीं पड़ता है जिससे बड़े बड़े हादसे हो रहे हैं  ग्रामीणों ने प्रशासन के किसानों की समस्या को देखते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है