पृथ्वी पर जल वायु अग्नि यह सभी तत्वों मिलकर पर्यावरण का निर्माण करते हैं

 हमें जीने के लिए शुद्ध जल की आवश्यकता  होती है और शुद्ध जल के लिए वन का निर्माण करना पड़ता है पर्यावरण शुद्ध होगा तो शुद्ध वायु मिलेगी और शुद्ध वायु मिलेगी तो हम स्वच्छंद रह पाएंगे

जल

 पर्यावरण के लिए लिए हमें जल की हर बूंद बचानी होगी

 जल का संग्रह करना होगा भूमि का जल स्तर बढ़ाना होगा 

जल संग्रहण ,जलसंवर्धन के कार्य करना होगी जल के बिना मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकतीहै

  जल सर्वधन के लिए रूफ हार्वेस्टिंग सिस्टम अपनाकर हम जल संग्रह कर सकते हैं

 तालाब बना कर गांव का विकास करना चाहिए जल की बचत कर हम पर्यावरण को बचा सकते हैं जल संग्रहण किया तो पृथ्वी पर पर्यावरण भी रहेगा वह हम भी इसलिए जल की हर बूंद को सहेजना आवश्यक है 

पौधारोपण

 पर्यावरण के लिए पौधारोपण अनिवार्य है

 पृथ्वी पर जीवन के लिए पौधे लगाने चाहिए उन्हें वृक्ष बनाना चाहिए जिससे हम खुली हवा में शुद्ध ऑक्सीजन प्राप्त कर सकते हैं जहां वृक्ष होंगे,वहा बरसात भी अच्छी होती है और और पर्यावरण भी शुद्ध रहता है  वृक्ष होने से मिट्टी का कटाव भी नहीं होता है

 पौधारोपण से हमें  विभिन्न प्रकार की औषधियां व फल  प्राप्त होते हैं

 पृथ्वी पर जीने के लिए पर्यावरण को  शुद्ध रहने के लिए  हमें ज्यादा ज्यादा वनों को बढ़ावा देना चाहिए

पर्यावरण पृथ्वी और हम


मनुष्य अपने स्वार्थ के लिए पर्यावरण को बिगाड़ा है पानी के लिए पृथ्वी के हिस्से में जगह-जगह छेद कर दिए हैं परमाणु परीक्षण किये है जिससे पृथ्वी का तापमान बिगड़ा है कई नदिया गंदी हो गई है पानी के स्त्रोत सूख रहे हैं हम सब मिलकर चाहें तो सामूहिक प्रयास कर पर्यावरण  को हरा-भरा कर प्लास्टिक मुक्त रख सकते हैं 

पृथ्वी पर हमारा जीवन तभी संभव है जब हम प्रयासों को अच्छा रखें और पर्यावरण  को अच्छा रखने के लिए  जल वायु पृथ्वी को स्वच्छ रखना होगा जितना हम पर्यावरण को अच्छा रखेंगे उतना ही हमारा पृथ्वी पर सुखमय जीवन होगा


"ग्रामीण विकास ट्रस्ट द्वारा सम्मानित 1000 पौधे लगाने के लिए"