पिपलौदा क्षेत्र में बारिश के लिए युवाओं ने शीतल माता मंदिर परिसर मे करवाई मेढ़क मेढ़की की शादी।




पिपलौदा।मध्यप्रदेश मे रूठे इंद्र देव को मनाकर अच्छी बारिश को लिए लोग कई जतन कर रहे है।कहि गाँवो में  गधे पर उल्टा बैठकर घुमाया जा रहा है तो कही पर उज्जैनी मनाकर देवी देवताओ को भोग लगाया जा रहा है।ऐसा ही एक नजरा पिपलौदा नगर में भी देखने को मिला है।यहां पर शीतला माता मंदिर परिसर में गाँव के युवाओं ने विधि विधान से मेढ़क व मेढ़की की शादी करवाई और अच्छी बारिश की कामना की।पंडित राजेन्द्र  देराश्री ने बताया कि पुराने लोगो की मान्यता के अनुसार नगर के युवाओ ने शादी की सारी रस्मे पूरी कर बारात लेकर शीतल माता मंदिर परिसर पहुचे ।जहा पर विधि विधान से शादी के मंत्रों का उच्चारण कर मेढ़क व मेढ़की की शादी सम्पन्न करवाई गई तथा क्षेत्र में अच्छी बारिश की कामना की गई।नगर के युवा समरथ जाट ने बताया कि नगर के भूतेश्वर मन्दिर से मेढ़क व मेढ़की को लेकर जाट मोहल्ल स्थित शीतल माता मंदिर में पहुचे तथा मेढ़क व मेढ़की की विधि विधान से शादी करवाई।जिसके बाद मेढ़क व मेढ़की को तालाब में छोड़कर आये।शादी समारोह में नगर के युवा घनश्याम धनगर ,राहुल माली,रूपेश गहलोत,कमलेश धनगर उपस्थित थे।