पिपलौदा।तहसील क्षेत्र के ग्राम बाराखेड़ा मे पहली बार कोविड वेक्सीन शिविर लगा।शिविर में 180 लोगो को पहला व 20 लोगो को दूसरा डोज लगाया गया है।दरसरल हाल ही में ग्राम बाराखेड़ा में कोविड वेक्सीन का शिविर नही लगने से ग्रामीणो ने नाराजगी व्यक्ति करते हुए पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अतुल गोड़ के नेतृत्व मे बीएमओ योगेंद्रसिंह गामड़ व जनपद सीईओ अल्फिया खान को ज्ञापन देकर गाँव मे शिविर लगाने की मांग की थी। ज्ञापन की खबर को स्थानीय समाचार पत्रो में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था।खबर प्रकाशित के बाद शासन प्रशासन ने खबर को सज्ञान में लिया तथा गुरुवार को बाराखेड़ा में कोविड वेक्सीन शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में सुबह से ही लोगो ने उत्साह के साथ टिके लगवाए तथा प्रशासन व स्थानीय पत्रकारों को धन्यवाद दिया।ब्लाक मेडिकल आफिसर डॉ योगेंद्रसिंह गामड़ ने बताया कि शिविर के लिए 200 डोज प्राप्त हुए थे। करीब 180 लोगो को पहला व 20 लोगो दूसरा डोज लगाया गया है।

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें