पिपलौदा से मोटरसाइकिल चोरी के मामले में पुलिस ने दो लोगो को गिरफ्तार कर किया मामला दर्ज।




पिपलौदा-नगर के नई आबादी क्षेत्र से आज सुबह दो लोगो ने घर के सामने रखी मोटरसाइकिल क्रमांक mp43 dn 9249 को चोरी करने का प्रयास किया।परिजनों ने सीसीटीवी कैमरे में देखकर तत्काल दोनों आरोपियों को मौके से पकड़ लिया तथा पुलिस को सूचना की।सूचना पर पिपलौदा पुलिस मौके पहुची तथा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।जाँच अधिकारी नीरज त्यागी ने बताया कि मोटरसाइकिल मालिक अनिल पिता मांगीलाल बोस निवासी नई आबादी पिपलौदा की रिपोर्ट पर आरोपी बालू पिता अमरूलाल बागरी निवासी पिपलौदा तथा ईश्वर पिता नानूराम बागरी निवासी पिपलौदा के विरुद्ध धारा 379 के तहत मामला पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर लिया है।आरोपीयो के पूर्व अपराधिक रिकार्ड खंगाले जा रहे वही अन्य चोरियों की पूछताछ भी जा रही है।