सिंधिया ने किया जावरा विधानसभा क्षेत्र का दौरा
पिपलोदा जेपी मालान@ पिपलोदा एव तहसील अंतर्गत ग्राम का दौरा किया राज्यसभा सांसद श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा ।
सिंधिया द्वारा ग्राम आम्बा एव क्षेत्र में कोरोना से मृतको को सरदार वल्लभ भाई पटेल चोक पर पिछड़ा मोर्चा के तत्वाधान में शोकसभा आयोजित की गई जिसमें मृतको के परिवार के प्रति सवेंदना व्यक्त कर मृतको के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया ।
राष्ट्रवादी युवा किसान संगठन मोर्चा जिला महामंत्री दीपक सांखला द्वारा ग्राम आम्बा के लिए नवीन टँकी पेयजल योजना वार्ड नंबर 13 के लिए ट्यूब वेल एव ग्राम में 6 इंची पाइपलाइन एव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र , शासकिय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के लिए बाउंड्रीवाल की मांग की गई ।
सिंधिया जी के साथ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के के सिह कालूखेड़ा , क्षेत्रीय विधायक राजेन्द्र पांडेय ,पिपलोदा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गुडरखेड़ा , पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बाबूलाल पाटीदार एव अन्य भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता एव ग्रामीण उपस्थित रहे ।

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें