झातला गांव में टीकाकरण सेंटर पर वैक्सीन के लिए महिलाओ को पहली प्राथमिकता दी,
राहुल बैरागी रतलाम - कोविड-19 के चलते शासन द्वारा आमजन को वैक्सिन लगाने के लिए जागरूक किया जा रहा है, ताकि लोगों को इस महामारी से बचाजा सके, रतलाम जिले के पिपलोदा ब्लॉक में सुबह से ही 10 टीकाकरण सेंटरों पर भीड़ उमड़ रही है, बीएमओ गामड़ ने बताया कि सोमवार को पिपलोदा ब्लॉक के करीब 10 स्थानों पर सेंटर बनाए गए हैं, एवं 100 प्रतिशत वैक्सीन लगाने का टारगेट हैं, गांव झातला और बछोड़िया में सुबह से ही बड़ी संख्या में सभी आयु वर्ग महिला एवं पुरुष सेंटर पर पहुंच गए थे, ओर सभी ने अपना रजिस्ट्रेशन कर वेक्सीन लगवाई,
जिले में ऐसा पहला सेंटर दिखा,
पिपलोदा तहसील के झातला गांव में भी शासन द्वारा वेक्सीन लगाने के लिए टीम पहुची, जहा पर ग्रामीणों ने एकता कर महिलाओं को पहली प्राथमिकता दी गई, जिसमे गांव के लोगो का कहना था कि हमारे गांव में वेक्सीन लगाने के लिए टीम आई है, पर सभी साथियों ने यह निर्णय लिया कि पुरूष वर्ग कोई भी पहले वेक्सीन नही लगवाएगा ओर पहली प्राथमिकता महिलाओं को दी जिससे गांव की महिलाओं ने वेक्सीन लगवाई, जिले में ये पहला सेंटर है जहां पर समझदारी से ग्रामीणों ने महिलाओं को एक बार फिर आगे आने का मौका दिया और फिर गांव के युवाओं ने आगे आकर वेक्सीन लगवाई, जिसमे कमल कोटिया ANM, सुनीता धाकड़ CHO, मंजू जाट पर्यवेक्षक, सम्पत बाई आदि मौजूद रहे,
पिपलोदा ब्लाक के बछोड़िया में वेक्सीनेशन को लेकर ग्रामीण लोग जागरूक हुए , जिसमे सुबह करीब 4 बजे ही वेक्सीन के लिए लाइन लगाकर खड़े दिखे, वही टीम के इंतजार को लेकर सभी ने लिस्ट बनाई तो वही 9 बजे स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुची वेक्सीनेशन करने और सभी को एक लाइन में खड़ाकर वेक्सीन लगाना शुरू किया, वही ग्रामीण लोगो ने पहले अलग अलग सेंटर पर अपना रजिस्ट्रेशन किया गया तो ऑनलाइन स्लाड 2 ही बुक हुए जो वो भी नही आ सके लगवाने, सभी ने स्लाड बुक करने की कोशिस की पर किसी से स्लाड बुक नही हुआ, जिससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ा, जिसमे ANM प्रियंका आठमिया, CHO रामप्रसाद राठौड़, रानी निगम पर्यवेक्षक, आशाकार्यकर्ता ममता शर्मा, पार्वती लोहार, अनुश्याबाई सोनी, संगीता सेन सहित प्रधानाध्यापक जगदीशचन्द्र सोलंकी व नागेश्वर सेन सहित ग्रामीण उपस्थित रहे,,,

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें