मवेशियों की लड़ाई में होती दुर्घटनाएं एक तरफ अस्पताल तो दूसरी तरफ यमराज
प्रतिनिधि कीर्ति वर्रा
जावरा मुसाफिरों और राहगीरों से ज्यादा मवेशी हाईवे पर ऐसे कहीं नजारे आपको अक्सर देखने को मिल जाएंगे हाईवे पर जहां पर की राहगीर हाईवे को पार करने से पहले सोचते हैं कि कहीं दुर्घटना ना हो जाए दैनिक हेलो सिटी हलचल द्वारा कहीं बार समाचार प्रकाशित करने के बाद भी अभी तक किसी अधिकारी ने अपना कर्तव्य समझकर मवेशियों को हटाने के लिए कोई उचित निर्णय नहीं लिया गया लेकिन तस्वीरें बयां करती है जैसे कि मवेशियों के झुंड आपस में लड़के राहगीरों को हॉस्पिटल तक पहुंचाने का निर्णय ले रहे हैं अगर ऐसे ही नजारे अक्सर देखने को मिलते रहे तो - तो वह दिन दूर नहीं होगा जब इन मवेशियों की वजह से कोई बड़ा हादसा होगा और फिर शासन-प्रशासन हड़कंप में आकर हादसा हो जाने के बाद इन्हें हटाने का निर्णय लेगा क्योंकि कई बार दो पहिया वाहन से लेकर तो चार पहिया वाहन तक इन मवेशियों को बचाने के चक्कर में हादसों का शिकार हो जाते हैं लेकिन क्या अधिकारियों को नहीं लगता की जिसके है यह मवेशी उस पर उचित कार्यवाही ऐसी की जाए की हाईवे पर मवेशी से होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके क्योंकि मवेशियों के मालिक सिर्फ मवेशियों का उपयोग करके उन्हें छोड़ देते हैं हाईवे पर भटकने के लिए फिलहाल अब देखते हैं कि इन मवेशियों का अगला राहगीर कौन होगा दुर्घटना के बाद जिसका इंतजार अस्पताल ,या, फिर यमराज कर रहे होंगे


0 Comments
एक टिप्पणी भेजें