पिपलौदा - सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर दिनांक 17 व 18 जुलाई को चलने वाले घर घर दस्तक अभियान हेतु आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया। ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ.योगेंद्र सिंह गामड ने बताया कि घर घर दस्तक अभियान अंतर्गत आशा कार्यकर्ताओं को घर घर जाकर बच्चो को विटामिन ए पिलाना है व कमज़ोर बच्चोंं को एनआरसी में रेफेर करना है,

बी.सी.एम के.एल.पाटीदार ने बताया कि माह जुलाई में समस्त ग्रामो में डेंगू निरोधक माह का आयोजन कर लर्वा सर्वें करना है व डेंगू से बचाव की जानकारी ग्रामीणों को देना है,

केंद्र द्वारा सभी आशा कार्यकर्ताओ को दवाई का वितरण किया गया।

प्रशिक्षण शिविर में रामसिंह खराड़ी,अशोक पोरवाल,आजाद पाटीदार,डॉ.दीपक शाह,आशीष बरोद आदि उपस्थित थे