पहाड़ियों में बसा प्राकृतिक स्थल दे आम्बा से दस किलोमीटर दूर पहाड़ियों में बसी ऐसी सौन्दर्यता जिसे निहारने को प्रतिदिन हजारों की तादात में  सैलानी पहुच रहे है इन सौन्दर्यता में बैठे है भगवान महादेव , माता पार्वती एव भगवान विष्णु , जिनके दर्शन करने  पहुच रहे है सैलानी ।

देवझर  के इन मनोहारी दृश्य को कवरेज करने पहुचे पत्रकार सोमेश सांखला , शैलेन्द्र सिह राठौर , अश्विन कुमावत द्वारा बताया गया  लगभग 45 फिट ऊपर से गिर रहा झरने को कवरेज करना हो तो नदी को पार कर जाना होता है , नदी के बहाव का सांखला ने बताया कि बहाव इतना तेज है फिर भी पत्रकारों द्वारा अपनी जान जोखिम में डालकर आकर्षित झरने को एव पहाड़ियों की हरियाली को कवरेज किया गया है ।

देवझर में 45 फिट ऊपर से गिरने वाला झरना शनिवार से अपने आप मे सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है ।

मन्दिर पुजारी शर्मा द्वारा बताया गया कि यह स्थान लगभग 500 वर्ष पुराना है ,मन्दिर के अंदर दो गुफाए भी है जिसके बारे में गाव के कारूलाल द्वारा बताया गया यह गुफाए प्राचीनकाल से है जो प्रतापगढ़ जिले के अरनोद के निकट गौतमेश्वर मन्दिर पर निकलती है ।

देवझिरी में विशेष कर सावन माह में लाखों की तादात में सैलानी एव दर्शनार्थी पहुचते है ।