मगरमच्छ दिखने से गांव में मचा हड़कंप, वन विभाग ने आधी रात को किया रेस्क्यू 





प्रतिनिधि कीर्ति वर्रा


जावरा के रिंगनोद थानाक्षेत्र के अंतर्गत मन्याखेडी गांव में बीती रात करीब 7 से 8 फीट का एक मगरमच्छ गांव के एक खेत में घुस आया। वनविभाग के बचाव दल ने रात करीब एक बजे मौके पर पंहुच कर मगरमच्छ को वहां से पकडा और सुरक्षित क्षेत्र में पंहुचा दिया।

विस्तृत जानकारी के मुताबिक रिंगनोद के समीप गांव मन्याखेडी के ग्रामीणों ने रात के समय गांव के एक खेत में करीब सात 8 फीट लम्बा मगरमच्छ देखा। यह मगरमच्छ खेत में रखी लकडियों के नीचे छुपा हुआ था। उक्त मगरमच्छ संभवत: गांव से निकलने वाले बरसाती नाले में बहकर यहां पंहुचा होगा और फिर नाले से निकलकर खेत में चला गया होगा।


खेत में मगरमच्छ घुस आने की सूचना पहले पुलिस को और फिर वनविभाग को दी गई। वनविभाग के अधिकारियों ने फौरन एक बचाव दल गठित कर मगरमच्छ को निकालने के लिए भेजा। वनविभाग का बचाव दल रात करीब एक बजे मन्याखेडी पंहुचा।

बचावदल का नेतृत्व कर रहे अधिकारी द्वारा बताया कि दल में शामिल किसी भी व्यक्ति को मगरमच्छ के बचाव का कोई पूर्व अनुभव नहीं था,लेकिन मौके की परिस्थितियों के हिसाब से दल के सदस्यों ने जल्दी ही मगरमच्छ को अपने काबू में कर लिया। वह बताया कि मगरमच्छ खेत में पडी लकडियों के पटियो के बीच घुसा बैठा था और उसकी पूंछ बाहर नज़र आ रही थी । वनकर्मियों ने एक बल्ली की मदद से उसका मुंह उंचा किया और रस्सी का एक फन्दा उसके मुंह पर कस दिया। जब मगरमच्छ ने अपना जबडा खोला तो उसमें लकडी की एक बल्ली फंसा दी गई,जिससे कि किसी को कोई क्षति न पंहुचे। इसके बाद वनकर्मियों ने सावधानीपूर्वक मगरमच्छ को रस्सी से बान्ध लिया।

मगरमच्छ का रेस्क्यू करने वाली टीम में दल के सदस्य- 

 आर एस जोशी, परिक्षेत्र सहायक मुंदड़ी

 गोपाल परमार ,परिक्षेत्र सहायक रतलाम

 कमल सिंह देवड़ा ,परिक्षेत्र सहायक जावरा

 शैल शर्मा ,बीट गार्ड ताल

 दशरथ कुमार वसुनिया ,बीट गार्ड रिंगनोद

 हरिश्चंद्र भट्ट ,बीट गार्ड जावरा

 जितेंद्र जटिया वनरक्षक

 लाल चंद्र मचार ,पलसोडी...

 बृजेश पाटीदार, बीट गार्ड ऐवरिया

 राजु दा वाहन चालक

 सूरज सुरक्षा श्रमिक

 मेहरबान सुरक्षा श्रमिक

 राधेश्याम सुरक्षा श्रमिक


वन मण्डलाधिकारी डीएस डोडवे ने बताया कि रात को मगरमच्छ घुसने की सूचना मिलने पर बचावदल को तुरंत मौके पर भेज दिया गया था। पुलिसबल भी निरन्तर सम्पर्क में था। बचावटीम ने सराहनीय काम करते हुए जल्दी ही मगरमच्छ को पकड लिया। इस मगरमच्छ को गांधीसागर भिजवा दिया है। उल्लेखनीय है कि गांधीसागर वन्यप्राणी अभ्यारण्य में घडियालों और मगरमच्छों का भी संरक्षण किया जाता है।