आम्बा सोयाबीन की बोवनी होने के रुकरुक कर बारिश से किसानो को चिंता सताने लगी थी शुक्रवार को पुरे दिन रिमझिम बारिश ने खेतो मे फ़सल मे जान आ गई है कई खेतो मे कम बारिश से नमी सूख चुकी थी। इससे फसलें मुरझाने लगी व फसलों की ग्रोथ पर भी इसका प्रभाव दिखाई देने लगा था किसान विनोद मीणा, धर्मेंद्र पाटीदार, जगदीश मईडा, मियाराम पाटीदार ने बताया की शुक्रवार से रिमझिम बारिश होने से फसलों को जीवनदान मिल गया है। इससे किसानों ने राहत की सांस ली। किसानों का कहना है कि बोवनी के बाद से ही बारिश का सिलसिला रुकरुक बारिश हो रही है तेज बारिश नहीं होने से तालाब भी लबालब नहीं हुए है फसलों में नुकसान होने का अंदेशा बना रहता है लेकिन अब रिमझिम बारिश होने से फ़सल को काफ़ी फायदा होगा किसान की चिंता दूर हुई चेहरे पर आई मुस्कान

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें