ईदगाह रही सुनी ,मस्जिदों में अदा की मुस्लिम समाज ने ईद उल अज़हा की नमाज ,
प्रशासनिक आदेश का पालन करते हुवे पिपलोदा मुस्लिम समाज जनो ने मनाया त्योहार
पिपलोदा ,निप्र एजाज़ शैख़
कोरोना अपना तांडव मचा कर शांत हुवा लेकिन पीछे,छोड़ गया कई अनबुझी सी पहेलियां,
धीरे धीरे हालात सामान्य होते हुवे नज़र आ रहे है,लेकिन शासन प्रशासन भी जब तक दवाई नही,तब तक ढिलाई नही के नारे को चरितार्थ करता नजर आ रहा है, इसका सीधा असर धार्मिक त्योहारों पर भी नज़र आ रहा है,
पिपलोदा अंजुमन सदर एजाज़ शैख़ ने बताया कि,शांति समिति मीटिंग में स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा निर्धारित 6 लोगो को मस्ज़िद में नमाज अदा करने का आदेश के साथ त्योहार मनाने के लिये आदेशित किया गया था,,ठीक अगले दिन निर्धारित 50 व्यक्तियों के मस्ज़िद में नमाज अदा करने की अनुमति का आदेश सोशल मीडिया के माध्यम से शाम होते होते ग्रामीण क्षेत्रवासियों को मिला जिसकी पुष्टि करने का प्रयास ओर आदेश की सत्यता जांचने में ग्रामीण क्षेत्र के सदर जद्दोजहद करते नज़र आए,इसी प्रकार प्रशासनिक आदेश के पालनार्थ
ईस बार भी शहर की ईदगाहे सुनी रही ,मस्जिदों में भी सीमित संख्या के साथ मुस्लिम धर्मावलंबियों ने ईद उल अज़हा की नमाज अदा की,जुमा मस्ज़िद पिपलोदा में शहर काजी सय्यद शौकत अली काज़ी साहब द्वारा कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुवे नमाज अदा कराई गई,तो कादरिया मस्जिद नई आबादी में हाफिज शकील एहमद शाह द्वारा ईद की नमाज सीमित सँख्या के साथ अदा करवाई गई,बाकी अवाम ने नमाजे चाशत अपने अपने घरों में अदा की,
पूर्व अंजुमन सदर सय्यद रियासत अली काजी द्वारा बताया कि वतन से मोहब्बत ही सच्चे ईमान की पहचान है,ओर हुकूमत के कवाइन (कानून)का पालन करना हमारा फ़र्ज़ भी है,
इसी बात को पिपलोदा नगर के मुस्लिम समाज जनो ने सार्थक,एव चरितार्थ करते हुवे पिपलोदा में प्रशासनिक आदेश के पालन के साथ ईद उल अजहा की नमाज अदा कर त्योहार मनाया,
बाद नमाज़ के शहर काजी सय्यद शोकत अली द्वारा, देश मे अमन चैन, कोरोना महामारी के खात्मे एव सम्भावित आने वाली कोरोना की तीसरी लहर से मासूम बच्चों एव तमाम देश वासियो की हिफाज़त की दुवा की ,

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें