पिपलौदा - जिले के बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों की बैठक भूतनाथ मंदिर पिपलोदा पर आयोजित हुई। मध्यप्रदेश बिजली आउटसोर्स संगठन के जिला प्रभारी शेख शारिक,जिला संयोजक राम बाबू की उपस्थिति में कर्मचारियों ने विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए कहा कि जब भी प्रदेश संगठन द्वारा काम बंद का ऐलान किया जाएगा हम सब मिलकर संगठन का साथ देंगे व जब तक सरकार हमारी मांगे पूरी नहीं करती तब तक हम सब हड़ताल पर रहेंगे व जिन कर्मचारियों को हटाया गया उन्हें पुनःलगाया जाए व योग्यता और अनुभव के आधार पर परीक्षा ली जाए। मीटिंग में अनिल,धनश्याम खारोल,लखन माली,विनोद डाबी,घन्यश्याम शर्मा,राजू माली शांतिलाल पोरवाल,धर्मेंद्र,नागेंद्र,अजय चौहान,दशरथ,भोलाराम,शोएब,अनवर,गणेश,मनोज,काना,पंकज,सुरेश, लक्ष्मण आदि सैकड़ो कर्मचारी आगामी आंदोलन में शामिल होने के लिए मीटिंग में उपस्थित थे।

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें