ग्राम हतनारा शासकीय हाई स्कूल में पौधरोपण किया गया।



जिलाधीश रतलाम माननीय  कुमार पुरषोत्तम साहब एवं जिला शिक्षा अधिकारी  माननीय  के.सी.शर्मा साहब के निर्देश पर राष्ट्रीय हरित कोर(ईको क्लब)एवं ग्राम पंचायत हतनारा के द्वारा संस्था परिसर में सरपंच  भगीरथ पाटीदार,पूर्व सरपंच  ठाकुर देवेंद्र सिंह पंवार एवं प्राचार्य  एस एल सरोज के आतिथ्य में पौधरोपण किया गया।

इको क्लब के जिला मास्टर ट्रेनर  कृष्ण लाल शर्मा ने बताया कि विद्यालय परिसर में आम,केसीयासामा,

आँवला,बादाम,जामुन,शीशम एवं अमलताश,सीताफल के पौधे लगाए गए।

इस अवसर पर वरिष्ठ अध्यापक सर्व के एल राठौड़,गोपाल देवड़ा,एम एल पाटीदार,मधुसूदन उपाध्याय, सुरेश पारगी, ग्राम सहायक पीयूष जैन, कांति लाल राठौड़,उपस्थित थे।