जिले की आज महत्वपूर्ण खबरें एक नजर में




पिपलौदा में लक्ष्य से अधिक पहुचे लोग


1 हजार 80 लोगों ने लगवाया टिका


उत्साह के साथ युवाओ,महिलाओ व बुजुर्गों ने लगवाया टिका


101 वर्षीय सुहाग बाई ने लगवाया टिका




जिले में बेहतर व्यवस्था के लिए जिलाधिस का हुआ सम्मान


अर्जुन पाटीदार SK NEWS@पिपलौदा - नगर में 4 स्थानों पर कोविड़ टिकाकरण महाअभियान का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य कार्यक्रम जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान डाइट पर किया गया। जहा भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गुडरखेड़ा,पुर्व नप अध्यक्ष अतुल गौड़,भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश मोगरा,प्रवक्ता प्रफुल जैन,नारायण धनगर,महेश बोहरा,मनमोहन सिंह राणा आदि द्वारा भारत माता के चित्र पर माला अर्पण व दिप प्रज्वलन कर महाअभियान का शुभारंभ किया गया। साथ ही टिकाकरण के लिए आने वाले लोगो का स्वागत सम्मान कीया। सोमवार को बिना रजिस्ट्रेशन के टोकन सिस्टम के आधार पर टिकाकरण हुआ जिसमें युवाओ,बुजुर्ग व महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। नगर में 1 हजार का लक्ष्य दिया गया था उससे 80 अधिक लोगो ने टिकाकरण करवाया।

नगर परिषद द्वारा सभी केंद्रों पर आकर्षक सजावट के साथ ही आने वाले लोगो के लिए चाय बिस्किट की व्यवस्था की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया।


नगर के चार केंद्र पर पहुचे कलेक्टर, किया निरीक्षण


जिलाधिस कुमार पुरुषोत्तम ने पिपलौदा पहुचकर यहां के चारो केंद्र का निरीक्षण कर टिकाकरण की व्यवस्था सम्बन्धी जानकारी ली। व नगर परिषद द्वारा की गई व्यवथाओ की प्रसंसा की। जिलाधिस के साथ पुलिस अधीक्षक गोरव तिवारी,तहसीलदार किरण बरबड़े,ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ योगेंद्र सिंह गामड़,मुख्य न.पा. अधिकारी आरती गरवाल,थाना प्रभारी दीपक मण्डलोई,रविंद्र मालवीय आदि उपस्थित थे।


गणेश प्रतिमा भेट कर किया कलेक्टर का सम्मान


भाजपा नगर पिपलौदा द्वारा नगर अध्यक्ष मुकेश मोगरा के नेतृत्व मे रतलाम जिले में कोविड़ टिकाकरण की बेहतरीन व्यवथाओ के लिए जिलाधिस कुमार पुरुषोत्तम का पिपलौदा आगमन पर गणेश जी की प्रतिमा भेट कर स्वागत सम्मान किया गया। इस अवसर पर मण्डल प्रवक्ता प्रफुल जैन,नारायण धनगर,रवि वोरा,आजाद जैन,अरविंद शर्मा आदि उपस्थित थे।

किसानों ने छोड़ी बोवनी, पहले लगवाया टिका


नगर के प्राथमिक विद्यालय जाट मोहल्ला पर किसानों द्वारा अपनी बोवनी का कार्य नही करते हुए पहले टिकाकरण को प्राथमिकता दी व यहां केंद्र पर पूरे परिवार के साथ पहुचकर उत्साह से टिकाकरण में भाग लिया। इस केंद्र पर वार्ड 8 से 11 तक के अधिकतर किसान परिवार का टिकाकरण हुआ है। किसान संजय जाट,बहादुर जाट,महेश जाट,कैलाश जाट,रमेश धनगर ने बताया कि टिकाकरण की जानकारी मिलते ही बोवनी छोड़कर पहले पूरे परिवार के साथ टिकाकरण के लिए केंद्र पर पहुचे है नगर को कोरोना मुक्त बनाने के लिए सभी को टिकाकरण करवाना चाहिए।


तरुण परिषद ने सामूहिक लगवाया टिका


अखिल भारतीय श्री राजेन्द्र जैन तरुण परिषद पदाधिकारियों द्वारा सामूहिक रूप से टिकाकरण करवाया गया। राष्ट्रीय महासचिव हर्ष कटारिया, अध्यक्ष सौरभ चन्द्रावत ने बताया कि परिषद के करीब 25 सदस्यों ने एक साथ टिकाकरण करवाया व युवाओ से टिकाकरण हेतु आह्वान किया।


दिव्यांग ने दिया जागरूकता का संदेश


नगर के दिव्यांग 92 वर्षीय रामा कुम्हार व 46 वर्षीय रंजीत सिंह ने टिका लगवाकर जागरूकता का संदेश दिया स्वास्थ्य अधिकारी ने केंद्र से बाहर आकर परिषर में इनका टिकाकरण किया। साथ ही जाट मोहल्ला स्थित केंद्र पर 101 वर्षीय सुहाग बाई धनगर ने टिका लगवाया।


चार केंद्रों पर हुआ टिकाकरण


नगर के डाइट कॉलेज में 18 प्लस के 247 व 45 प्लस के 63, जनपद पंचायत पर 18 प्लस के 215 व 45 प्लस के 55, मांगलिक भवन पर 18 प्लस के 142 व 45 प्लस के 31, प्राथमिक विद्यालय जाट मोहल्ला पर 18 प्लस के 207 व 45 प्लस के 120 व नगर में कुल 18 प्लस के 811 व 45 प्लस के 269 लोगो का टिकाकरण हुआ।