टीवी स्क्रीन व रेडियो के माध्यम से सुनी मन की बात महिलाओं ने बढ़चढ़ कर लिया भाग
पिपलौदा - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण सुनने के लिए भाजपा मंडल द्वारा प्रत्येक बूथ स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया। मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गुडरखेड़ा के मार्गदर्शन में गांव-गांव में बूथ स्तर पर एवं नगर के प्रत्येक वार्ड में कार्यकर्ताओ द्वारा मन की बात कार्यक्रम टीवी स्क्रीन व रेडियो के माध्यम से सुना। मीडिया प्रभारी प्रफुल जैन ने बताया कि प्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे इसके लिए पार्टी द्वारा सभी बूथों पर कार्यक्रम आयोजित किया ग्राम राकोदा में मण्डल उपाध्यक्ष भवर धनगर के निवास पर मन की बात कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। पिपलौदा सहित ग्राम शेरपुर,नांदलेटा, बडायला आदि ग्रामो में आयोजन हुए।

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें