अधिकाधिक वेक्सीनेशन के लिए जनजागरुकता का कार्य किया विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई
SK NEWS अर्जुन पाटीदार रतलाम 24 जून 2021/ कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम के निर्देश परसैलाना में वेक्सीनेशन के प्रति जनजागरुकता उत्पन्न करने तथा अधिकाधिक वेक्सीनेशन के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। एसडीएम सुश्री कामनी ठाकुर द्वारा वेक्सीन सेन्टर शा.बालक उ.मा. वि.सैलाना पर तिरंदाजी प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में 70 खिलाड़ियों महिला एवं पुरुष ने भाग लिया।
प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में प्रथम कु. नेहा चारेल, द्वितीय कु.प्रज्ञा पांचाल, तृतीय कु. कुसुम कसेरा रही। बालक वर्ग में प्रथम शिवम् चारेल, द्वितीय अनुकूल सोनी, तृतीय श्यामसिंह धाकड़ रहे। प्रतियोगिता को सम्पन्न करने में सुरेश माथुर, डाक्टर डी.आर. चौधरी, केशरसिंह मुनिया,महंत प्रेमदास बैरागी, डाक्टर आशीष बैरागी, एम.एस.राठोर, लखनलाल शास्त्री का विषेश योगदान रहा।
इस दौरान सांसद श्री गुमानसिंह डामोर, श्री राजेंद्रसिंह लुनेरा, पूर्व विधायक श्रीमती संगीता चारेल, डाक्टर विजय चारेल उपस्थित थे।

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें