बैंगलोर से आई रेमडेसिवियर इंजेक्शन की खेप से मन्दसौर पहुचेंगी
रतलाम मेडिकल कॉलेज में भी होगी आपूर्ति
मंदसौर (भोपाल) मंदसौर - रतलाम में कोरोना पॉजिटिव होने के बावजूद लगातार व्यवस्था में जुटे वित्तमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने मंगलवार को दोनों स्थानों पर रेमडिसिवर इंजेक्शन की व्यवस्था करवाई।
_मंगलवार को विधायक श्री यशपालसिंह सिसौदिया एवं कलेक्टर श्री मनोज पुष्प ने आपको इंजेक्शन की आवश्यकता से अवगत करवाया। इस पर मंत्री श्री देवड़ा तत्काल इस व्यवस्था में स्वयं जुटे। आपने उच्च पदस्थ जिम्मेदारों से चर्चा की। आधे घंटे के भीतर ही आपने विधायक श्री सिसौदिया एवं कलेक्टर श्री पुष्प को अवगत करवाया कि बैंगलोर से इंदौर पहुंची इंजेक्शन की खेप में से मन्दसौर और रतलाम की आपूर्ति की जाएगी। मंत्री श्री देवड़ा द्वारा उज्जैन कमिश्नर से चर्चा कर मन्दसौर की खेप को मंदसौर से दवा लेने जाने वाले अधिकारी को देना सुनिश्चित करने को कहा। आपने यह भी सुनिश्चित किया कि रतलाम हवाई पट्टी पर भी शासन के हेलीकॉप्टर के माध्यम से इंजेक्शन की खेप पहुंचेगी। मंत्री श्री देवड़ा द्वारा तत्परता से की गई मन्दसौर जिले की व्यवस्था के लिए विधायक श्री सिसौदिया ने आपका आभार व्यक्त किया।_

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें