रतलाम जिले में भेड़े लूटकर डकैती के मामले में फरार आरोपी को पिपलिया पुलिस ने किया गिरफ्तार
पिपलिया स्टेशन (निप्र)। रतलाम जिले में लूट, डकैती के फरार हुए आरोपी को पिपलिया पुलिस ने अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 5 फरवरी 2021 को रतलाम जिले के कालूखेड़ा थाना क्षेत्र के सेमली मगरा में राजस्थान के भेडे लेकर आए रेबारियों के साथ मारपीट कर भेड़े व ज्वेलरी लूट ली थी। इस मामले में पिपलिया थाना क्षेत्र के काचरिया चन्द्रावत निवासी दो आरोपियों को कुछ दिन में ही कालूखेड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। वहीं तीसरा आरोपी काचरिया चन्द्रावत का ही जयसिंह (35) पिता भंवरलाल बावरी फरार था। पिपलिया टीआई शिवकुमार यादव ने जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के निर्देशन में फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एएसपी अमित वर्मा, एसडीओपी टीसी पंवार के मार्गदर्शन में मुखबिर की सूचना पर पिपलिया चैकी प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय, एसआई अशोककुमार शुक्ला, एएसआई डीएस पंवार, प्रधान आरक्षक सुनील टेलर, आरक्षक कमलपालसिंह, अनिल शर्मा आदि ने गुरुवार को चावली रोड़ पर जयसिंह बावरी को पकड़ लिया, जिसके पास एक धारदार छुर्रा भी बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के गिरफ्तारी की सूचना कालूखेड़ा पुलिस को भी दी है।

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें