मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के हित लाभ वितरण कार्यक्रम का लाईव प्रसारण रतलाम जिले में भी देखा व सुना गय जिले के 10 हजार किसान लाभान्वित हुए
SK NEWS MP/ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के नसरूल्लागंज में आयोजित मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के हित लाभों के वितरण कार्यक्रम का लाईव प्रसारण रतलाम जिले में भी देखा व सुना गया। कलेक्टोरेट कार्यालय सभाकक्ष में लाइव प्रसारण के दौरान विधायक रतलाम ग्रामीण श्री दिलीप मकवाना, कलेक्टर श्री गोपालचन्द्र डाड, श्री राजेन्द्रसिंह लूनेरा, श्री ईश्वरलाल पाटीदार, एसएलआर श्री सिसौदिया, उपसंचालक कृषि श्री जी.एस. मोहनिया, लाभान्वित किसान बंधु आदि उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि नसरूल्लागंज में आयोजित इस राज्य व्यापी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 5 लाख किसानों के खातों में योजनानुसार 100 करोड़ रुपये का ट्रांसफर ई-पेमेंट के माध्यम से किया। मुख्यमंत्री के इस ई-पेमेंट से जिले के 10 हजार किसान लाभाविन्त हुए, इनमें तहसील आलोट के 1335, जावरा के 1717, ताल के 1495, पिपलौदा के 1647, बाजना के 483, रतलाम ग्रामीण के 1717, रतलाम शहर के 501, रावटी के 411 तथा सैलाना तहसील के 684 किसान शामिल हैं।



0 Comments
एक टिप्पणी भेजें