कलेक्टर श्री गोपालचन्द्र डाड के निर्देश पर कोरोना के विरुद्ध रोग प्रतिरोधक क्षमता वृद्धि के लिए कलेक्ट्रेट परिसर स्थित आयुष क्लीनिक से जिला आयुर्वेद विभाग के आयोजन में अपर कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े द्वारा गिलोय का वितरण आरम्भ किया गया जो शुक्रवार तक जारी रहेगा। गिलोय प्राप्त करके अपने घरों के परिसरों बगीचों में लगाई जा सकती है।
जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. प्रमिला चौहान, डॉ. संगीता सोलंकी, डॉ. इंतखाब मंसूरी, श्रीमती शारदा गोमे, श्री युवराज ब्राह्मने, श्री कोरसिंह गहलोत तथा श्री राकेश बोरिया आदि उपस्थित थे। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. प्रमिला चौहान ने बताया कि आयुर्वेद में गिलोय का उपयोग इम्यूनिटी बढ़ाने, बुखार, वायरल फ्लू, वायरल इंफेक्शन, सर्दी-जुकाम, त्वचा रोग, मधुमेह, एनीमिया, पीलिया, डेंगू, स्वाइन फ्लू, मलेरिया, नेत्र विकार आदि अनेक रोगों में किया जाता है, जो लाभकारी है।