ratlam उपसंचालक कृषि ने बताया कि उर्वरक गुण नियंत्रण को दृष्टिगत रखते हुए किसानों को उत्तम गुणवत्ता का उर्वरक प्राप्त हो तथा शासन के निर्देशानुसार उर्वरकों की रतलाम रेक पाईन्ट पर लगातार मांग अनुसार उर्वरक की रेक लग रही है। रेक से प्राप्त होने वाले उर्वरकों का नियमानुसार वितरण, परिवहन तथा प्रत्येक छोटी रेक से 5 एवं बडी रेक से 8 नमूने लेने हेतु जिला स्तरीय उडनदस्ता दल का गठन किया गया है। दल में सहायक संचालक कृषि उ.सं.कृ श्री पी.सी. केवडा अनुभाग जावरा के दल प्रभारी, कृषि विकास अधिकारी श्री के.एस. वसुनिया सहायक तथा वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री बी.एम. सोलंकी रतलाम निरीक्षण नियुक्त किए गए हैं।