कलेक्ट्रेट परिसर में हुआ वंदे मातरम गायन
2 नवम्बर 2020/ नवंबर माह के प्रथम कार्य दिवस पर 2 नवंबर को प्रातः कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में वंदे मातरम गायन हुआ। इसके अलावा राष्ट्रगान तथा मध्यप्रदेश गान भी हुआ। इस दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े, एसडीएम श्री अभिषेक गहलोत, कलेक्ट्रेट अधीक्षक श्री रमाकांत उपाध्याय तथा अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
-----
रतलाम जिले के 1 लाख 2 हजार किसान लाभान्वित
रतलाम 2 नवम्बर 2020/ मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत रतलाम जिले के 1 लाख दो हजार 50 किसान लाभान्वित हुए हैं जिनके खाते में प्रथम किस्त की 2000 रुपए राशि जमा हुई है। इनमें रतलाम तहसील के 22 हजार 952, जावरा तहसील के 18 हजार 786, पिपलोदा के 16 हजार 649, आलोट के 12 हजार 130, ताल के 9 हजार 896, सैलाना के 9 हजार 297, बाजना के 5 हजार 183, रावटी के 3 हजार 753, रतलाम नगर के 3 हजार 402 किसान लाभान्वित हुए हैं। सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात शेष कृषक भी लाभान्वित हो जाएंगे।



0 Comments
एक टिप्पणी भेजें