SK NEWS MP जिला पंचायत प्रधान श्री परमेश मईड़ा, कलेक्टर श्री गोपाल चंद्र डॉड द्वारा गुरुवार को मुख्यमंत्री ग्रामीण स्ट्रीट वेंडर योजना के तहत 12 हितग्राहियों को 10 हजार के ऋण वितरण कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किए गए। इस अवसर पर भोपाल से आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश रोड मैप के विमोचन अवसर पर रतलाम में मौजूद हितग्राहियों द्वारा मुख्यमंत्री का उद्बोधन सुना गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी, सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप केरकेट्टा, ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला समन्वयक श्री हिमांशु शुक्ला उपस्थित थे।
श्री हिमांशु शुक्ला ने बताया कि मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार योजना के तहत अब तक जिले में 843 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया है। आज मुख्यमंत्री द्वारा भोपाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लाभान्वित हितग्राहियों के खातों में जमा कराई गई 10 हजार की राशि से रतलाम जिले के 140 हितग्राही लाभान्वित किए गए।