गणेश विसर्जन के साथ हुआ।गणपति बप्पा मोरया,



आम्बा-यहां सहित शेरपुर, गुडरखेड़ा, नवाबगंज, बड़ौदा, मचुन में दस दिवसीय गणेश उत्सव का समापन मंगलवार को गणेश विसर्जन के साथ हुआ।गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना  जैसे गीतों के साथ श्रद्धालुओं ने मंगलवार को श्री गणेश जी को विदाई दी। इस साल पहली बार ऐसा हुआ कि प्रथम पूज्य भगवान श्रीगणेश गली-चौराहों की जगह घर-घर स्थापित किए गए। श्रीगणेश स्थापना से लेकर विसर्जन तक कोरोना का साया प्रभु और भक्तों पर छाया रहा। लेकिन न ही श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी आई, न ही भगवान की भव्यता पर प्रभाव पड़ा। भक्तों ने सादगीपूर्ण तरीके से गणपति को उनके धाम के लिए विदा किया।स्थानीय शीतलामाता सरोवर एवं भीमनाथ सरोवर में श्रद्धालुओं ने गणेश विसर्जन किए।