सूदखोरों  एवम  चिटफंड कंपनियों के विरुद्ध शिकायत हेतु कंट्रोल रूम में  शिकायत  करें


 उज्जैन 29  सेप्टेम्बर ।कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देश पर  सूदखोरों एवं चिटफंड कंपनियों के विरुद्ध शिकायतों के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है ।कंट्रोल रूम का नंबर 0734 2520 726   है । सूदखोरों  से  पीड़ित  लोग  कंट्रोल रूम  शिकायत  दर्ज  करवा  सकते  है ।कलेक्टर ने   निर्देश  दिए हैं कि जिस दिन भी दूरभाष पर शिकायत प्राप्त हो उसी दिन शाम को 5:00 बजे तक शिकायतों के बारे में जानकारी उनके निजी  सचिव  को प्रस्तुत की जाए ।  यह  जानकारी  ए डी एम श्री  जितेंद्र सिंह  चौहान  द्वारा  दी  गई ।