गणेशोत्सव का हुआ समापन, इस बार बच्चों में दिखा भारी उत्साह



पिपलौदा - अनंत चतुर्दर्शी पर नगर में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का सामूहिक रूप से नगर परिषद द्वारा विसर्जन हुआ। मुख्य नपा अधिकारी आरती गरवाल ने बताया कि शासन की गाइडलाइन अनुसार न.प.द्वारा नगर के झंडा चोक,नवीन बसस्टेंड,नाका नम्बर 2 व शीतलामाता मंदिर नई आबादी पर पांडाल बनाकर घर घर पर विराजित भगवान गणेश की प्रतिमाओं का एकत्रीकरण किया गया। व शुभ मुहर्त में न.प.कर्मचारियों द्वारा एक साथ विसर्जन कीया गया।
गणेशोत्सव को लेकर इस बार बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला।
ओर कोरोना भी उनके उत्साह को कम नही कर सका। विधिवत रूप से छोटे छोटे जुलूस के रूप में बच्चो ने अपने नजदीकी स्थानों पर जाकर गणेश प्रतिमाओ विसर्जन हेतु नप के कर्मचारियों के सुपर्द की।