हतनारा शासकीय माध्यमिक विधालय  विदाई समारोह



शासकीय माध्यमिक विधालय हतनारा के प्रधान अध्यापक श्री मोहनलाल सोलंकी की सेवा निवृति पर माध्यमिक प्राथमिक एवं प्रो प्राथमिक विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान मे विदाई समारोह आयोजीत किया गया जिसमे विशेष अतिथी ठाकुर देवेन्द्र सिंह सरपंच भगीरथ पाटीदार संकुल प्राचार्य हीरालाल प्रजापत रहे।अतिथियों ने अपने उद्बोधन मे श्री सोलंकी के कार्यकाल की प्रशंसा  करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।विद्यालय परिवार द्वारा अभिनंदन पत्र एवं शाल श्रीफल भेंट कर सोलंकी जी का सम्मान किया गया साथ ही श्री सोलंकी द्वारा सेवानिवृत्ति पर स्मृति स्वरूप बच्चो के लिए पानी की टंकी विद्यालय को भेंट की।कोविड 19  संक्रमण के दृष्टिगत कार्यक्रम को संक्षिप्त रखा गया।इस अवसर पर एस एम सी अध्यक्ष गौतम मईड़ा  जन शिक्षक भगीरथ मालवीय सोमेश बार्गल मनोहर मुझाल्दे देवचंद बूज राजकुमार सिंह मोहन पाटीदार हेमेन्द्र सिंह उर्मिला औसारी भोले सिंह कछावा विक्रम सिंह बालराम टाँक भरत उपाध्याय कृष्णलाल शर्मा गोपल देवडा मोहन पाटीदार शंकर गहलोत बापू सिंह कछावा रमेशचन्द्र पाटीदार गणावा जी अशोक बैरागी सुनीता चावडा पिरुलाल मालवीय ओम प्रकाश राठौड़ उपस्थित रहे।संकुल केंद्र तथा जनशिक्षा केंद्र द्वारा भी श्री सोलंकी का सम्मान किया गया ।कार्यक्रम का संचालन राजकुमार सिंह तथा आभार श्री मोहन गुरुजी द्वारा व्यक्त किया गया ।