अतिवृष्टि से प्रभावित कपास्या तालाब की मरम्मत की गई
#RATLAM 22 अगस्त 2020/ रतलाम जिले के विकासखंड सैलाना स्थित कपास्या तालाब में लीकेज होने पर मरम्मत कर दी गई है। अतिवृष्टि से तालाब प्रभावित हुआ था जिसके लिए जनपद सीईओ श्री नलवाया, सहायक यंत्री तथा उपयंत्रियों द्वारा स्थल पर पहुंचकर मुआयना किया गया एवं मरम्मत करवाई गई है। तालाब के निचले हिस्से पर अतिरिक्त वेस्टवियर निर्मित किया गया है, पानी के बहाव के लिए पत्थर हटाए गए हैं। साथ ही गड्ढे मशीन द्वारा कंप्रेस कर दिए गए हैं।

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें