Image may contain: one or more people, people sitting, screen and indoor
रतलाम 27 अगस्त 2020/ जिले के अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, राजस्व विभाग के अधिकारी सीएम हेल्पलाइन में संतुष्टिपूर्वक शिकायतों का निराकरण करें। अभी संतुष्टि का प्रतिशत कम है, इसमें वृद्धि की जाए। यह निर्देश कलेक्टर श्री गोपाल डाड ने आज समय सीमापत्रों की समीक्षा बैठक में दिए। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप केरकेट्टा तथा अपर कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े तथा जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन में जो भी अधिकारी L1 स्तर पर अटेंड नहीं करेगा, उसे स्वतः ही शोकाज नोटिस जाएगा। कलेक्टर ने लोकसेवा प्रबंधक को निर्देश दिए कि जिन तहसीलदारों तथा राजस्व अधिकारियों से संबंधित शिकायतें एवं सेवा संबंधी आवेदन समय सीमा से बाहर जाते हैं, उसके पूर्व ही उनको मोबाइल से काल करके सूचित करें ताकि समय सीमा में वे निराकृत कर सकें। आगामी त्योहारों के दृष्टिगत कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी एसडीएम यह सुनिश्चित करें कि किसी भी स्थान पर कोई सार्वजनिक रूप से सामाजिक या धार्मिक आयोजन नहीं होगा। सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि कोरोना के दृष्टिगत सार्वजनिक आयोजनों पर प्रतिबंध की जानकारी से ग्रामीण क्षेत्रों में डोंडी पिटवाकर अवगत कराएं। आमजन को शासन के निर्देशों की जानकारी होना जरूरी है। इसके अलावा कलेक्टर द्वारा त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था के संबंध में भी सभी एसडीएम को निर्देशित किया गया।