बुधवार को मेडिकल कालेज से 13 कोविड पेशेंट डिस्चार्ज होकर घर लौटे
 19 अगस्त 2020/ मेडिकल कालेज से बुधवार को 13 कोविड पेशेंट डिस्चार्ज होकर घर लौटे। डिस्चार्ज हुए पेशेंट में सिखवाल नगर रतलाम के 55 वर्षीय पुरुष, जीएमसी केम्पस का 30 वर्षीय युवक, कुरैशी मण्डी हाट रोड के 35 वर्षीय पुरुष, जावरा की महावीर कालोनी की 53 वर्षीय महिला, रामबाग जावरा की 45 वर्षीय महिला, सालाखेडी का 19 वर्षीय युवक, डोंगरे नगर के 61 वर्षीय पुरुष, पुलिस लाईन दो बत्ती के 32 वर्षीय पुरुष, कालेज रोड के 60 वर्षीय पुरुष, जावरा के पीपली बाजार का 20 वर्षीय युवक, आलोट के दरगाह मोहल्ला के 46 वर्षीय पुरुष, आलोट के 20 वर्षीय युवक, सेमलिया (ताल) का 27 वर्षीय युवक शामिल है। इस अवसर पर मेडिकल कालेज के डीन डा. संजय दीक्षित तथा मेडिकल स्टाफ उपस्थित था।
Image may contain: one or more people, people standing, shoes and indoor