पूर्व में संक्रमित कालोनियों में एक समय अंतराल पर पुनः गहन सर्वेक्षण करके कोरोना मरीजों की पहचान की जाए
प्रमुख सचिव स्वास्थ्य श्री संजय शुक्ला ने बैठक में दिए निर्देश
प्रमुख सचिव स्वास्थ्य श्री संजय शुक्ला ने बैठक में दिए निर्देश
रतलाम 09 जुलाई 2020/ प्रदेश के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य श्री संजय शुक्ला ने गुरुवार को रतलाम में कोरोना संक्रमण तथा रोकथाम की समीक्षा बैठक लेकर की। श्री शुक्ला ने निर्देशित किया कि कोरोना को जड़ से समाप्त करने के लिए योजनाबद्ध ढंग से कार्य करें। सर्वेक्षण सुनियोजित रूप से कराया जाए, कांटेक्ट ट्रेसिंग में कोई कमी नहीं रखें। प्रमुख सचिव ने रतलाम जिले में कोरोना नियंत्रण पर संतोष व्यक्त करते हुए इस स्प्रिट को कायम रखने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी, सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप केरकेट्टा, मेडिकल कॉलेज डीन डॉक्टर संजय दीक्षित, सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर नानावरे, सिविल सर्जन डॉ. आनंद चंदेलकर, डॉ. प्रमोद प्रजापति आदि उपस्थित थे।

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें