हरियाली अमावस्या पर किया पौधा रोपण

सावन के तीसरे सोमवार को कई शुभ योगों के साथ हरियाली व सोमवती अमावस्या मनाई । इस दिन पौधारोपण कर उसकी देखभाल करने से पितरों की आत्मा तृप्ति होती है। साथ ही इस प्रकृति के स्वामी भगवान शंकर (भोले बाबा) की भी विशेष कृपा भक्तों को प्राप्त होती है। युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष अजय पाटीदार ने बताया कि हरियाली अमावस्या के अवसर अपने पितरों को प्रसन्न करने के लिए गांव मचुन में युवाओं द्वारा पौधारोपण किया।

इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, पुनर्वसु नक्षत्र होने से रोपे गए पौधों का अधिक लाभ मिलता है। साथ ही ग्रह व नक्षत्र का सकारात्मक प्रभाव भी व्यक्ति के जीवन में देखने को मिलता है।