कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने बैठक में विभिन्न समाजों से जुड़े व्यक्तियों को अवगत कराया
RATLAM 15 जुलाई 2020/ कोरोना संक्रमण के मद्देनजर रतलाम जिले में भी शासन के निर्देशों का पालन करते हुए विविध आयोजन होंगे। इस दौरान कोरोना से बचाव के लिए शासन द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार ही विभिन्न सामाजिक, मांगलिक, त्योहार आदि आयोजन हो सकेंगे। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बुधवार को आयोजित की गई बैठक में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा उपस्थितजनों को शासन द्वारा जारी गाइड लाइन की जानकारी दी गई। दिशा-निर्देशों के पालन के साथ ही सहयोग की अपेक्षा भी की गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी, श्री मनोहर पोरवाल, श्री विष्णु त्रिपाठी, शहर काजी श्री अहमद अली, स्वामी श्री देवप्रकाशजी, श्री महेंद्र गादिया, गढ़ कैलाश मंदिर के श्री उपाध्याय, श्री सतीश भारती, श्री सलीम आरिफ, अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े आदि उपस्थित थे।