प्रमुख सचिव श्री शुक्ला ने रतलाम में अल्कोहल प्लांट की खाली पड़ी भूमि के औद्योगिक विकास के लिए निरीक्षण किया
रतलाम 09 जुलाई 2020/ राज्य शासन के प्रमुख सचिव उद्योग एवं स्वास्थ्य श्री संजय शुक्ला गुरुवार को रतलाम आए। श्री शुक्ला ने इस दौरान रतलाम के पूर्व अल्कोहल प्लांट की खाली पड़ी भूमि का निरीक्षण किया। उन्होंने भूमि पर औद्योगिक विकास के संदर्भ में उपस्थित कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, उद्योग विभाग के महाप्रबंधक श्री अमरसिंह मोरे तथा महाप्रबंधक एकेवीएन श्री यू.के. तिवारी से चर्चा करते हुए भूमि पर औद्योगिक विकास के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें